📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

जयकारों से गूंजा नगर, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा बंजारा समाज का जनसैलाब

बड़वाह। The India Speaks Desk

बंजारा समाज के आराध्यदेव संत शिरोमणि संत श्री सेवालाल महाराज (शिवाबाबा) की 287वीं जयंती 15 फरवरी को बड़वाह नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। नगर जय सेवालाल महाराज के जयकारों से गूंज उठा और समाजजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजन को ऐतिहासिक रूप दिया।

प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी दोपहर 12 बजे काटकूट फाटे से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जो नावघाट खेड़ी स्थित चारुकेश्वर आश्रम तक पहुंची। शोभायात्रा में ढोल-ताशे, डीजे, घोड़े और बग्गियां आकर्षण का केंद्र रहे।
बड़वाह तहसील के 22 टांडा से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बंजारा लोकगीतों पर झूमते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

नगर में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

शोभायात्रा का नगर में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने मार्ग में जलपान और स्वागत द्वारों की भी व्यवस्था की थी।
शोभायात्रा में महामंडलेश्वर संत गोपाल चैतन्य जी महाराज बग्गी पर विराजमान रहे। इस दौरान बड़वाह विधायक सचिन बिरला भी शोभायात्रा में शामिल हुए और समाजजनों को जयंती की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में बंजारा समाज के तहसील अध्यक्ष ज्ञानसिंह राठौड़, नवलसिंह नायक, गिरधारी नायक (पूर्व पार्षद), कमल नायक, ज्ञानसिंह नायक (पूर्व सरपंच), सुरेश लखावत, श्रवण नायक, भरत नायक, रतन नायक, राधेश्याम नायक (पूर्व सरपंच), सुनील गुर्जर (सरपंच), धारा सिंह नायक, गेंदालाल नायक, मानसिंह नायक सहित बंजारा समाज के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजन को लेकर समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला और इसे सामाजिक एकता व सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का प्रतीक बताया गया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।