01 जून को स्टेडियम मैदान खरगोन में होगा खिलाड़ियों का चयन
12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण
खरगोन । जिला खेल और युवा कल्याण विभाग खरगोन के अंतर्गत संचालित हॉकी फीडर सेंटर के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन के लिए टैलेंट आइडेंटिफिकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह चयन प्रक्रिया 01 जून 2026, प्रातः 07:00 बजे से स्टेडियम मैदान खरगोन में आयोजित होगी।
इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से हॉकी फीडर सेंटर के लिए 20 बालक एवं 20 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयन के लिए आयु वर्ग 12 से 18 वर्ष निर्धारित किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को राज्य शासन की योजनानुसार निःशुल्क खेल प्रशिक्षण एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें।
चयन प्रक्रिया में सम्मिलित होने वाले खिलाड़ियों को आयु प्रमाण-पत्र, स्थायी निवासी प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य रहेगा। अधिक जानकारी के लिए श्री प्रवीण किरावर (हॉकी प्रशिक्षक) से मोबाइल नंबर 9806371769 पर संपर्क किया जा सकता है।











