📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन। The India Speaks Desk

खरगोन पुलिस ने अवैध फायर आर्म्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 अवैध देशी पिस्टल, 1 देशी कट्टा और मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त हथियारों की कुल कीमत करीब 95 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग और उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों की खरीदी-बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुन्तला रुहल के निर्देशन में भीकनगांव पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाहर से आया एक युवक ग्राम सिगनूर के किसी सिकलीगर से अवैध हथियार खरीदकर ग्राम ललनी स्थित पोई फाटा प्रतिक्षालय से बस पकड़ने वाला है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भीकनगांव निरीक्षक श्री नीरज सारवान और चौकी प्रभारी बमनाला उपनिरीक्षक श्री राजेन्द्र अवास्या के नेतृत्व में पुलिस टीम रवाना हुई।

पुलिस टीम ने ग्राम ललनी में घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ा, जिसके पास काले रंग का बैग था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आमिनूल इस्लाम पिता साजाहान अली उम्र 27 वर्ष निवासी मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल हाल मुकाम इंदौर बताया।

बैग की तलाशी लेने पर उसमें 4 देशी पिस्टल और 1 देशी कट्टा मिला। आरोपी हथियारों के संबंध में कोई लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार और मोबाइल फोन जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना भीकनगांव में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि इंदौर में काम करने के दौरान उसकी पहचान ग्राम टेमरनी के एक युवक से हुई थी, जिसने सिकलीगर के माध्यम से उसे ये हथियार उपलब्ध कराए थे। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

इस कार्रवाई में एसडीओपी भीकनगांव श्री राकेश आर्य के मार्गदर्शन में थाना और सायबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।