📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

तीन दिवसीय आयोजनों की धूम, 14 अप्रैल को होगा मुख्य कार्यक्रम

बड़वाह। The India Speaks Desk

वैशाखी पर्व के उपलक्ष्य में बड़वाह में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। गुरु सिंह सभा बड़वाह समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है, जिसके तहत 13 अप्रैल को अल सुबह प्रभात फेरी निकाली गई।

प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

समिति के अध्यक्ष सरदार सुरेंदर सिंह भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभात फेरी गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु के नाम का स्मरण करते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

निशान साहिब सेवा और गतका प्रदर्शन बना आकर्षण

गुरुद्वारा साहिब पहुंचने के उपरांत सरदार सुरजीत सिंह भाटिया परिवार द्वारा निशान साहिब के चोले की सेवा की गई। इसके बाद समाज के छोटे बच्चों ने गतका की हैरतअंगेज कलाबाजियों का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित समाजजनों में गर्व और उत्साह का माहौल बन गया।

14 अप्रैल को होगा मुख्य आयोजन

समिति के सचिव सरदार परविंदर सिंह एवं सरदार गुलबीर सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दिन श्री अखंड पाठ साहिब का समापन होगा, जिसके उपरांत भाई बुध सिंह जी एवं रिक्की सिंह के जत्थे द्वारा कीर्तन किया जाएगा।

इसके अलावा इंदौर से पधार रहे भाई राजेंद्र सिंह के जत्थे द्वारा गुरु का जस गायन किया जाएगा।

शाम को सजेगा विशेष दिवान

शाम के समय विशेष दिवान का आयोजन होगा, जिसमें भाई गुरप्रीत सिंह खन्ना द्वारा गुरु जी का जस गायन करते हुए वैशाखी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा।

समाजजनों से सहभागिता की अपील

समिति के हरविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, जितेंदर सिंह, इकबाल सिंह, रविंदर सिंह, रघुबीर सिंह एवं बलजीत सिंह ने सभी समाजजनों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर आयोजित सभी कार्यक्रमों में तन, मन और धन से सहभागिता सुनिश्चित करें।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।