📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

दुर्घटना में घायल महिला सहित कई मरीजों को मिला रक्त, समाज के लिए बनी मिसाल

बड़वाह। The India Speaks Desk

मानवता की मिसाल पेश करते हुए RK निमाड़ रक्तदान ग्रुप बड़वाह ने एक बार फिर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आकर सराहनीय कार्य किया है। ग्रुप द्वारा कुल 10 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसमें से 6 यूनिट ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा गया और 4 यूनिट तत्काल मरीजों को उपलब्ध कराया गया

दुर्घटना में घायल महिला को मिला जीवनदान

ग्रुप द्वारा दी गई रक्त यूनिट्स में से B+ ग्रुप की 2 यूनिट एक गंभीर रूप से घायल महिला को दी गई। महिला का सड़क दुर्घटना में पैर टूट गया था और सिर में भी गंभीर चोट आई थी। ऐसे समय में ग्रुप के सदस्यों ने तुरंत मदद पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया।

“जीवन बचाने के लिए साहस चाहिए होता है, बहादुर बनें और रक्तदान करें।”

इन सदस्यों ने निभाई अहम भूमिका

इस रक्तदान अभियान में ग्रुप के 10 सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से
अंतिम करोले (ग्रुप संचालक), दीपक चावड़ा, अमित सोलंकी, संदीप मंसोरे, गौरांक जैन, गोपाल तटवारे सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
इसके अलावा आर्मी से रिटायर्ड विकास पाटीदार ने भी रक्तदान कर महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ब्लड बैंक में हुआ डोनेशन

यह रक्तदान कार्य दादा दरबार हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में किया गया, जहां डॉ. अंतर सिंह भालेकर के मार्गदर्शन में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।

रक्तदाताओं को मिलेगा इलाज में लाभ

इस सेवा कार्य को देखते हुए कुछ निजी अस्पतालों ने ग्रुप के सदस्यों को 20 से 25 प्रतिशत तक इलाज में छूट देने की घोषणा की है।
इसमें प्रमुख रूप से निम्स हॉस्पिटल अल्कापुरी और साईं हॉस्पिटल शामिल हैं।


ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।