शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
करनाल। राजेंद्र करनाल | The India Speaks
केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री 0 रविवार को चौधरी कॉलोनी स्थित गुप्ता निवास पहुंचे, जहां उन्होंने समाजसेविका स्वर्गीय उषा गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। उषा गुप्ता, पूर्व महापौर रेणु बाला गुप्ता की जेठानी एवं भाजपा के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता की ज्येष्ठ भाभी थीं।
केंद्रीय मंत्री ने शोक संतप्त परिवार के साथ समय बिताया और परिजनों को इस दुखद घड़ी में ढांढस बंधाया। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं मोक्ष की प्रार्थना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ हैं।
लंबी बीमारी के बाद हुआ था निधन
परिवारजनों के अनुसार समाजसेविका उषा गुप्ता का गत 12 मई को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने परिवार के सदस्यों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें इस कठिन परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।
“दुख की इस घड़ी में हम सभी परिवार के साथ खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।”
गुप्ता परिवार ने केंद्रीय मंत्री के स्नेहपूर्ण व्यवहार, आत्मीय उपस्थिति और आध्यात्मिक प्रेरणा के लिए आभार व्यक्त किया।
शोक व्यक्त करने पहुंचे गणमान्य लोग
इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय उषा गुप्ता के निधन को समाज एवं परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
परिवार की ओर से बृज गुप्ता और रेणु बाला गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनका सान्निध्य परिवार को मानसिक शक्ति प्रदान करने वाला रहा।
सादगी की मिसाल बना मंत्री का दौरा
गुप्ता निवास पहुंचने के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के काफिले में भी सादगी की झलक देखने को मिली। सामान्यतः बड़े काफिले के साथ चलने वाले मंत्री इस बार एस्कॉर्ट सहित केवल तीन वाहनों के साथ पहुंचे। स्थानीय स्तर पर इसे प्रधानमंत्री 1 द्वारा हाल ही में दिए गए ईंधन बचत संदेश से जोड़कर देखा जा रहा है। लोगों के बीच चर्चा रही कि अब इस संदेश का प्रभाव जमीनी स्तर पर भी दिखाई देने लगा है।












