संगठन सृजन अभियान के तहत पैनल तैयार कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजने का निर्णय
खरगोन/करही। प्रभु रनसोरे | The India Speaks
महेश्वर विधानसभा के करही ब्लॉक में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया को लेकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला खरगोन प्रभारी नितेश आडतिया की गरिमामय उपस्थिति रही।
बैठक में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
अपने संबोधन में श्री नितेश आडतिया ने संगठन में पारदर्शिता और अवसर की समानता पर जोर देते हुए कहा —
“पहले अनुसूचित जाति विभाग में किसी प्रमुख नेता की अनुशंसा से जिला अध्यक्ष एवं संगठन का चयन हो जाता था, लेकिन अब अंतिम पंक्ति में बैठा कार्यकर्ता भी अपनी कार्यक्षमता और प्रतिभा के बल पर जिला अध्यक्ष बनने का अवसर प्राप्त करेगा।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन की रूपरेखा ग्रामीण और निचले स्तर तक तैयार की गई है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि संगठन में निष्क्रियता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई जिला अध्यक्ष सक्रिय रूप से कार्य नहीं करेगा, तो उसे पद से हटा दिया जाएगा।
22 फरवरी 2026 को प्रदेश कार्यालय में होगी अंतिम चर्चा
बैठक में निर्णय लिया गया कि यहां से जिला अध्यक्ष पद के लिए एक पैनल बनाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा। इसके बाद 22 फरवरी 2026 को प्रदेश कार्यालय में चर्चा कर अंतिम चयन किया जाएगा।
इस प्रक्रिया में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, तथा अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश प्रभारी भगवती प्रसाद चौधरी सहित जिला प्रभारी की उपस्थिति में चर्चा होगी। चयन प्रक्रिया में जो उम्मीदवार सभी मानकों पर खरा उतरेगा, उसे जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा।
बैठक में वर्तमान जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष किशोर भगवते, खरगोन विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश खांडे, अक्षय खोडे, कड़वा कड़ोले, सिटोले (पूर्व सरपंच), मोहन अटूदे, इंदर चावले, हरीश खेड़ेकर, सुगन पोरवाल, पूर्व जनपद सदस्य जगदीश खेड़ेकर, मोहन खेड़ेकर (पूर्व सरपंच), सुरेश दवाड़े (पूर्व सरपंच), हिरवे डॉ., नरेंद्र कृष्णन, राजेश (बागोद), राकेश गंगारे, अमित (बंडेरा), अशोक गाडगे, राहुल जगदले सहित महेश्वर विधानसभा के अनुसूचित जाति विभाग के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संगठनात्मक मजबूती और जमीनी स्तर पर नेतृत्व निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
📞 7772828778 | 7723024600












