📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

पशुपतिनाथ महादेव का हुआ भव्य अभिषेक, महाआरती के बाद वितरित हुई महाप्रसादी

खरगोन। विशाल भमोरिया । The India Speaks Desk

शहर में देवाधिदेव भगवान शिव की आराधना का पावन पर्व महाशिवरात्रि पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जेतापुर स्थित हरि सेठ की बाड़ी में हर हर महादेव मंदिर को विशेष सजावट के साथ आकर्षक रूप दिया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।

महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ महादेव का विधिवत अभिषेक किया गया। मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण के बीच महाआरती संपन्न हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी के रूप में साबूदाने की खिचड़ी एवं छाछ का वितरण किया गया। सुबह से ही मातृशक्ति ने मंदिर में बत्ती प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की और महाप्रसादी का लाभ लिया।

पावन अवसर पर मंदिर संचालन और धार्मिक गतिविधियों को संगठित रूप देने के लिए “हर हर महादेव समिति” का गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से अमित अंजने को समिति का अध्यक्ष चुना गया।
“आप सभी ने मुझे जो अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं पूरी निष्ठा और लगन के साथ निभाऊंगा।” — अमित अंजने
समिति में उपाध्यक्ष विक्की, कोषाध्यक्ष आकाश, सचिव वरुण तथा सदस्य अनिल, पुरुषोत्तम, राहुल, अंजने, जीवनलाल, रेवाराम, गोविंद, यशवंत सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।
महाशिवरात्रि के इस आयोजन ने क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण का संचार किया और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।