📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

अवैध रेत-मुरूम परिवहन पर शिकंजा, बिना नंबर प्लेट का डंपर भी पकड़ा

खरगोन। विशाल भमोरिया | The India Speaks
खरगोन जिले के खलटाका चौकी क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध रेत और मुरूम परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। खरगोन-कसरावद मार्ग पर ग्राम पानवा में खनिज विभाग की अधिकारी प्रियंका अजनारे ने बालू रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो डंपरों को पकड़कर खनिज गौण अधिनियम की धाराओं के तहत जब्त किया।

एक डंपर बिना नंबर प्लेट के, अवैध कारोबार पर उठे सवाल

जब्त किए गए वाहनों में एक डंपर गिट्टी से भरा था, जबकि दूसरा बालू रेत से लदा हुआ था। चौंकाने वाली बात यह रही कि रेत से भरे एक डंपर पर न तो नंबर प्लेट थी और न ही किसी प्रकार का पंजीयन नंबर अंकित था। क्षेत्र में कई ट्रैक्टर और डंपर बिना नंबरों के अवैध खनिज कारोबार में संलिप्त बताए जा रहे हैं।
खनन निरीक्षक प्रियंका अजनारे ने दोनों डंपरों को जब्त कर खलटाका पुलिस चौकी की अभिरक्षा में खड़ा करवा दिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई कब?

स्थानीय लोगों का कहना है कि खनिज विभाग समय-समय पर इक्का-दुक्का कार्रवाई कर अपनी औपचारिकता पूरी कर लेता है, जबकि बड़े पैमाने पर रेत का अवैध कारोबार जारी है। चिचली और भोंईदा क्षेत्र में भी खुलेआम रेत परिवहन की सूचना मिल रही है, लेकिन अब तक वहां कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
अवैध खनन और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन से व्यापक और सतत कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।