📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

कैलाश विजयवर्गीय बोले – “जल ही जीवन है और प्रहलाद पटेल ने इसे साधना बना लिया है”

इंदौर। The India Speaks Desk |
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, इंदौर में रविवार को मंत्री प्रहलाद पटेल का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।


नर्मदा परिक्रमा और जल संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम में सुमित मिश्रा ने कहा कि प्रहलाद पटेल जी ने पैदल नर्मदा परिक्रमा कर पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज को वर्षों से प्रेरित किया है। वे देश के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने भारत की 108 नदियों के उद्गम स्थल से जल लाकर “नदी ही जीवन है” का संदेश दिया।


प्रहलाद पटेल का संबोधन

प्रहलाद पटेल ने कहा –
“मां नर्मदा मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी हैं। भाजपा सरकार ने जल संरक्षण को प्राथमिकता दी है। करोड़ों पौधों के रोपण से नर्मदा कैचमेंट क्षेत्र को नया जीवन मिला है।”

उन्होंने बताया कि उनकी पैदल नर्मदा परिक्रमा के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक “परिक्रमा” का विमोचन 14 सितंबर को इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन में बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यावरण प्रेमी शामिल होंगे।


कैलाश विजयवर्गीय का वक्तव्य

इस मौके पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा –


“श्री प्रहलाद पटेल मां नर्मदा के वरद पुत्र हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन जल और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित किया है। जल ही जीवन है और इसका संरक्षण ही सच्चा धर्म है।”


कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम का आभार जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने व्यक्त किया। इस दौरान विधायक रमेश मेंदोला, उषा ठाकुर, गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, बाबू सिंह रघुवंशी, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, दीपक जैन टीनू, सुधीर कोल्हे, हरिनारायण यादव, अंजू मखीजा, मुद्रा शास्त्री सहित अनेक नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।