📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

मृतक के मित्रगण और स्थानीय रहवासियों का आक्रोश, सड़क पर चक्का जाम — एसडीएम बोले, डामरीकरण पूरा होने तक टोल नाका रहेगा बंद

बड़वाह। The India Speaks Desk

महेश्वर रोड पर सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया। सड़क पर पड़े गड्ढों की वजह से बाइक फिसलने से युवक आयशर वाहन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आयशर वाहन का क्रमांक MP 09 GH 5984 बताया जा रहा है। इस घटना ने स्थानीय रहवासियों और मृतक के मित्रगणों को गुस्से से भर दिया, जिसके चलते महेश्वर रोड पर घंटों चक्का जाम रहा।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

गड्ढे बने मौत का कारण

मृतक की पहचान शिवम पिता जगदीश यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी ड्रीमलैंड कॉलोनी, बड़वाह के रूप में हुई है। शिवम सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अपने भतीजों को स्कूल से लेने जा रहा था। इस दौरान महेश्वर रोड पर गड्ढे के कारण उसका वाहन अनियंत्रित होकर फिसल गया और पीछे से आ रहे आयशर (MP 09 GH 5984) के पिछले पहिए की चपेट में आ गया। पहिया सीधे उसके सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क पर फैला आक्रोश, तीन घंटे तक चक्का जाम

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

हादसे के बाद मृतक के मित्रगण और महेश्वर रोड के रहवासी भारी आक्रोश में आ गए। सभी ने सड़क पर चक्का जाम कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एमपीआरडीसी और प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।
मृतक के मित्रों ने मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग की, जबकि रहवासियों ने महेश्वर रोड के जय स्तंभ चौराहे से टोल नाके तक डामरीकरण की मांग की।

प्रशासन से तीखी नोकझोंक

घटनास्थल पर एसडीएम सत्यनारायण दर्रो और टीआई बलराम राठौड़ पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बात कर जाम खोलने की अपील की, लेकिन गुस्साई भीड़ ने उनकी एक नहीं सुनी। अधिकारी केवल चार लाख रुपए की संबल राशि और सड़क के पेचवर्क की बात करते नजर आए, जिसे प्रदर्शनकारियों ने ठुकरा दिया।

हाईवे पर भी जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारें

प्रदर्शनकारी दोपहर करीब 3 बजे महेश्वर रोड से उठकर इंदौर–खंडवा हाईवे पर जय स्तंभ चौराहे पर पहुंच गए और यहां भी जाम लगा दिया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाया। लिखित आश्वासन के बाद शाम करीब 4:15 बजे जाम खुल सका।

डामरीकरण पूरा होने तक टोल नाका रहेगा बंद” – एसडीएम

नगर पालिका पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने लिखित आश्वासन की मांग की। इस दौरान एसडीएम सत्यनारायण दर्रे ने आश्वासन दिया कि महेश्वर रोड का डामरीकरण होने तक टोल नाका बंद रहेगा और कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने सड़क मरम्मत में लापरवाही की जांच करने का भी भरोसा दिलाया।

एमपीआरडीसी पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि 1 जनवरी 2025 से एमपीआरडीसी इस मार्ग पर टोल वसूली कर रही है, लेकिन सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। इससे पहले भी कई बार चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि करोड़ों की टोल वसूली के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं की गई, जिसकी वजह से आज एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।