📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन। The India Speaks Desk

दूध उत्पादन को दोगुना करने के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जिले में विशेष “दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” चलाया जाएगा। यह अभियान 02 अक्टूबर से 09 अक्टूबर 2025 तक ग्राम स्तर पर आयोजित होगा।

ग्राम सभाओं में होगी जानकारी

अभियान की शुरुआत 02 अक्टूबर को जिलेभर की ग्राम सभाओं से होगी। इन सभाओं में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी पशुपालकों को इस अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी देंगे।

घर-घर जाकर होगा संपर्क

03 अक्टूबर से 09 अक्टूबर 2025 तक सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एवं गोमैत्री 10 या उससे अधिक गाय-भैंस पालने वाले पशुपालकों से घर-घर जाकर व्यक्तिगत संपर्क करेंगे। इस दौरान उन्हें नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य और पशु पोषण संबंधी जानकारियां दी जाएंगी। साथ ही पशुपालकों को विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जाएगा।

अधिकारियों की अपील

“पशुपालक ’दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान’ से अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करें और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाकर दूध उत्पादन बढ़ाएं।”
— डॉ. जीएस सोलंकी, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।