📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

रविवार को होगा 7 क्विंटल फलाहारी खिचड़ी का विशाल भंडारा

बड़वाह। The India Speaks Desk

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां जयंती माता मंदिर परिसर में हम फाउंडेशन भारत (संस्कृति शाखा, बड़वाह) द्वारा लगातार पांचवें दिन श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल सेवा की जा रही है। संस्था की इस पहल से भक्तों को भीषण गर्मी में राहत मिल रही है और श्रद्धालुओं द्वारा इसकी खूब सराहना की जा रही है।


रविवार को विशाल भंडारा

सेवा कार्यों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हम फाउंडेशन ने एक बड़े धार्मिक आयोजन की घोषणा की है। नवरात्र के अंतिम चरण में 28 सितंबर 2025, रविवार को मां जयंती माता परिसर में 7 क्विंटल फलाहारी खिचड़ी का विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। यह भंडारा दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।

संस्था के सदस्य शिवराज वर्मा ने बताया कि यह आयोजन जन सहयोग से संभव हो रहा है। संस्था ने सभी धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया है कि वे इस पुण्य कार्य में शामिल होकर माता की प्रसादी ग्रहण करें और सेवा का हिस्सा बनें।


सेवा और सहयोग का संदेश

हम फाउंडेशन भारत (मालवा प्रांत, संस्कृति शाखा बड़वाह) लगातार समाज में साहचर्य, सहयोग, सेवा और संस्कार के मूल्यों को आगे बढ़ा रहा है। संगठन मानवता की सेवा और सुसंस्कृत भारत के निर्माण के लिए प्रयासरत है।

फाउंडेशन ने बताया कि 28 सितंबर तक श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल वितरण की सेवा भी जारी रहेगी। संगठन को विश्वास है कि भंडारे में लोगों की बड़ी उपस्थिति से उनका मनोबल बढ़ेगा और वे भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक व धार्मिक कार्य करते रहेंगे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।