📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

पूर्व मुख्यमंत्री बोले — केंद्र सरकार जनता को गुमराह कर रही है, रोजगार और महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं

करनाल। राजेंद्र करनाल | The India Speaks

इतिहास के पन्नों पर कांग्रेस का अपना एक मज़बूत सामाजिक जनाधार है, जिसने देश की आज़ादी में अनेक कुर्बानियां दी हैं। यह बात हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने करनाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कही।

हुड्डा ने कहा कि केंद्र में बैठी सरकार जनता को गुमराह कर रही है, बेरोज़गारी और महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बढ़ती महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है और आम जनता बुरी तरह परेशान है।


कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

इस मौके पर कांग्रेस नेता एडवोकेट एस.के. चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य नेताओं का पुष्प भेंट कर स्वागत किया।
बैठक में ग्रामीण जिला अध्यक्ष करनाल राजेश वैद्य, शहरी जिला अध्यक्ष पराग बाबा, युवा जिला अध्यक्ष रजत लाठर, कांग्रेस नेता इसम सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, तरुण चौहान और पप्पू लाठर सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


हुड्डा–राहुल गांधी के समर्थन में लगे नारे

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भूपेंद्र सिंह हुड्डा ज़िंदाबाद” और “राहुल गांधी अमर रहें” जैसे नारे लगाए।
कई नेताओं ने राहुल गांधी के संघर्ष को “ऐतिहासिक और प्रेरणादायक” बताया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।