📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

लगातार प्रयासों से गुमशुदा बच्चों की दस्तयाबी में जुटी खरगोन पुलिस, आरोपी गिरफ्तार

खरगोन। The India Speaks Desk
खरगोन पुलिस ने एक बार फिर मानवता और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। पुलिस ने लगभग 1200 किलोमीटर दूर गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) से एक नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है।

पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग (इंदौर जोन) और पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (निमाड़ रेंज खरगोन) के निर्देशानुसार जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र वर्मा के नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री बिट्टू सहगल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में यह उल्लेखनीय कार्य किया गया।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

खलखुर्द की नाबालिग बालिका हुई थी लापता

दिनांक 02 सितम्बर 2025 को थाना बलकवाड़ा पर फरियादी निवासी ग्राम खलखुर्द ने अपनी नाबालिग पुत्री के गुम होने की सूचना दर्ज कराई थी। इस पर अपराध क्रमांक 267/25 धारा 137(2) बीएनएस का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

थाना प्रभारी बलकवाड़ा निरीक्षक रितेश यादव के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने लगातार खोजबीन और सायबर तकनीक की मदद से बालिका के गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) में होने की सूचना प्राप्त की।


गोरखपुर से बरामद कर सकुशल सौंपी गई बालिका

जानकारी मिलते ही बलकवाड़ा पुलिस टीम तत्काल थाना एम्स, जिला गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) रवाना हुई। टीम ने स्थानीय पुलिस की सहायता से नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

आरोपी गिरफ्तार, आगे की जांच जारी

पुलिस ने इस मामले में आरोपी अजय पिता शैलेन्द्र प्रसाद देवगन (उम्र 26 वर्ष), निवासी भाडसरा थाना बोला, जिला गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है, वहीं बालिका के बयानों के आधार पर आगे की विवेचना जारी है।


इन अधिकारियों और जवानों की रही विशेष भूमिका

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी बलकवाड़ा निरीक्षक रितेश यादव, चौकी प्रभारी खलटाका उनि अजय दुबे, सउनि आशीष सोमवंशी, आर. प्रवीण कारलेकर, महिला आर. अनीता डूडवे, आर. घनश्याम गोयल (एसडीओपी कार्यालय मंडलेश्वर), अभिलाष डोंगरे (सायबर सेल खरगोन) तथा उ.प्र. पुलिस थाना एम्स गोरखपुर के उनि प्रभात कुमार व प्रआर सुधीर सिंह का विशेष योगदान रहा।


“खरगोन पुलिस निरंतर गुमशुदा बच्चों की दस्तयाबी में जुटी है। यह सफलता हमारी टीमवर्क और जनता के विश्वास का परिणाम है।”
— एसपी रविंद्र वर्मा, खरगोन पुलिस अधीक्षक

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।