📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

ग्रामीणों ने कहा — रोज़मर्रा के आवागमन पर शुल्क वसूली गरीब किसानों के साथ अन्याय

बड़वाह। The India Speaks Desk

वन विभाग बड़वाह द्वारा लगाए गए नाके पर स्थानीय किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों से “पर्ची शुल्क” वसूले जाने के विरोध में बुधवार को जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) संगठन ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
संगठन के पदाधिकारियों ने वन मंडलाधिकारी (DFO) कार्यालय, बड़वाह पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और ग्रामीणों से जबरन वसूली को तत्काल बंद करने की मांग की।


जयस संगठन द्वारा दिए गए आवेदन (क्रमांक: 25/JAYS/2025, दिनांक: 05/11/2025) में कहा गया है कि वन विभाग द्वारा ग्रामीणों, किसानों और मजदूरों से रोज़मर्रा के आवागमन पर ‘पर्ची शुल्क’ के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित है।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

ज्ञापन में निम्न मुख्य बिंदु शामिल हैं —

  1. स्थानीय ग्रामीणों और नगरवासियों से प्रतिदिन आवागमन पर पर्ची शुल्क वसूलना अनुचित है।
  2. स्थानीय नागरिकों, किसानों और मजदूरों को इस शुल्क से मुक्त किया जाए।
  3. नाके पर सूचनात्मक बोर्ड लगाए जाएं ताकि किसी प्रकार की गलतफहमी या अवैध वसूली न हो।
  4. यदि विभाग द्वारा यह वसूली बंद नहीं की गई, तो जयस संगठन और ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

विरोध प्रदर्शन के दौरान जयस पदाधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
ज्ञापन सौंपने वालों में नगर अध्यक्ष नानू डावर, लखन अर्वे, मनोज सोलकी, मंशाराम तंवर, चेतम मंडलोई, पाचू रावत, विशाल चौहान, प्रकाश उइके, दिलीप ठाकुर, रंजीत बामनिया, रोशन नरेन्द्र, राजू सूर्यवंशी, देवसूर सहित कई अन्य ग्रामीण और कार्यकर्ता शामिल रहे।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विभाग से मांग की कि स्थानीय लोगों से किसी भी प्रकार की शुल्क वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

जयस पदाधिकारियों ने कहा कि यदि वन विभाग द्वारा यह शुल्क वसूली जारी रही, तो संगठन इसे जिला स्तर तक आंदोलन के रूप में उठाएगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण जनता अपने अधिकारों के लिए एकजुट है और आगे भी इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।


ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।