📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

करनाल। राजेंद्र करनाल | The India Speaks

करनाल के कर्ण कमल स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें रघुनाथ स्वामी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। युवाओं ने पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए भाजपा का दामन थामा।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने सभी नव–सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें केसरिया पटका पहनाया। उन्होंने कहा कि पार्टी में जुड़ना केवल सम्मान नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है। सभी युवा भाजपा की रीति-नीति और कार्यप्रणाली को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।


भाजपा की नीतियों पर जताया भरोसा

प्रवीण लाठर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के हित में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए हैं —
राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाना, आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई, महिलाओं के सम्मान में तीन तलाक कानून, महिला आरक्षण बिल, गरीबों को मुफ्त राशन, मकान, शौचालय, सस्ती गैस सिलेंडर योजना, आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाएं — ये सब देश को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ा रही हैं।

“भाजपा सरकार ने राष्ट्रहित और जनकल्याण के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। आज पूरा देश एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।”
— प्रवीण लाठर, जिलाध्यक्ष भाजपा करनाल


कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यालय प्रमुख मदन गुर्जर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को समाज तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।