📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास हुआ दिल दहला देने वाला हादसा

बड़वाह। लोकेश कोचले| The India Speaks

इंदौर–इच्छापुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर एक भयावह सड़क हादसे ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। बड़वाह ब्लॉक के ग्राम पडाली के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नजदीक एक तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के पीछे बैठी महिला का दिल 20 फीट दूर जा गिरा, और उसके शरीर के कई हिस्से सड़क पर बिखर गए। महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पति के साथ मायके जा रही थी महिला

पुलिस के अनुसार, मृतका जीवंतीबाई पति घासीराम मालवीय (55), निवासी सुमरा खेड़ी (देवास), पति के साथ मायके की ओर जा रही थीं। जैसे ही दोनों निर्माणाधीन ब्रिज के पास पहुंचे, तेज़ रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को पीछे से कुचल दिया।

“दंपति बैड़िया के पास अपने ससुराल जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पति को मामूली चोटें आई हैं। कंटेनर जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।”
— एएसआई शिवनारायण मंडलोई, बलवाड़ा थाना

शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा, केस दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही बलवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बड़वाह सिविल अस्पताल भेजा। कंटेनर को जप्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।