📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

डबल चौकी क्षेत्र के जंगल में तीन वर्षीय नर तेंदुए का शव मिला, क्लच वायर फंदा भी बरामद

इंदौर। The India Speaks Desk
डबल चौकी वन क्षेत्र में रविवार सुबह तीन वर्षीय नर तेंदुए का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में उसके दोनों कैनाइन दांत मशीन से काटे जाने और अगले दोनों पंजों के नाखून उखाड़े जाने के प्रमाण मिले हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि मामला पेशेवर शिकारियों से जुड़ा हो सकता है।


गड्ढे में मिला शव, दांत मशीन से काटे जाने की पुष्टि

वन विभाग को सूचना मिली थी कि डबल चौकी के जंगल में एक गड्ढे में तेंदुए का शव पड़ा है। टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि तेंदुए के कैनाइन दांत तेज मशीन से काटे गए हैं और पंजों के नाखून भी गायब हैं। अधिकारियों ने जांच में पुष्टि की है कि तेंदुए को कहीं और मारकर उसका शव यहां फेंका गया।


क्लच वायर का फंदा और टुकड़ा मिला — मौत गला घोंटने से होने की आशंका

रविवार सुबह पुलिस की एसटीएफ टीम और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।
तेंदुए के शव से लगभग 70 मीटर की दूरी पर क्लच वायर का फंदा और शव से लगा क्लच वायर का एक टुकड़ा भी मिला है।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

पोस्टमार्टम में सामने आया:

“तेंदुए की मौत का कारण संभवतः क्लच वायर के फंदे से गला घोंटना है। शरीर पर अन्य किसी चोट का निशान नहीं मिला,”
— वन विभाग से जुड़े पशु चिकित्सक


डॉग स्क्वॉड जुटा रहा सबूत, शिकारी गिरोह की तलाश तेज

डॉग स्क्वॉड ने शव के आसपास से कई महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं, जिनके आधार पर शिकारियों के ठिकानों का पता लगाया जाएगा।
वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए शिकारियों की तलाश तेज कर दी है।

डीएफओ सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रहे हैं। वन विभाग का मानना है कि तेंदुए को मारने के बाद उसके अंग निकालकर तस्करी के उद्देश्य से ये कृत्य किया गया है।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600
ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।