📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

निर्धारित शुल्क से अधिक राशि न लेने के दिए सख्त निर्देश

खरगोन। The India Speaks Desk
ई-गवर्नेंस विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को करही तहसील परिसर स्थित आधार सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी डीईजीएम श्री दीपक रावत, खरगोन एईजीएम श्री इंद्राज दांगी तथा मंडलेश्वर एईजीएम सुश्री भारती सोलंकी द्वारा आधार बायोमेट्रिक अपडेट के लिए लिए जाने वाले शुल्क की वास्तविक स्थिति की जाँच की गई।


शुल्क में कोई भी अनियमितता नहीं चलेगी: अधिकारियों की सख्त चेतावनी

अधिकारियों ने केंद्र संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि नहीं ली जाए। उन्होंने कहा कि विभाग को कतिपय केंद्रों से अधिक शुल्क लेने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते यह औचक निरीक्षण किया गया।


5–7 और 15–17 वर्ष के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट बिल्कुल फ्री

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के नवीन दिशानिर्देशों के अनुसार—

5 से 7 वर्ष के बच्चों के आधार कार्ड में फिंगरप्रिंट, आईरिस व फोटो अपडेट नि:शुल्क।

15 से 17 वर्ष के बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट भी फ्री।

अन्य आयु वर्ग में बायोमेट्रिक अपडेट का शुल्क 125 रुपये निर्धारित।


नाम, पता, मोबाइल आदि जनसांख्यिकीय अपडेट पर यह है नियम

अधिकारियों ने बताया कि नाम, लिंग, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर व ईमेल आदि जैसे जनसांख्यिकीय अपडेट यदि बायोमेट्रिक अपडेट के साथ किए जाते हैं, तो अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता।
लेकिन यदि इन्हें अलग से कराया जाता है, तो—

जनसांख्यिकीय अपडेट: 75 रुपये शुल्क

दस्तावेज़ अपडेट: 75 रुपये शुल्क


शिकायतों के बाद सक्रिय हुई टीम

हाल ही में कुछ आधार सेवा केंद्रों द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने कार्रवाई करते हुए करही केंद्र का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश जारी किए।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।