📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

MP32G-0429 महिंद्रा पिकअप घर के सामने से चोरी, पुलिस ने BNS 303(2) के तहत दर्ज किया प्रकरण

बड़वाह। The India Speaks Desk
बड़वाह के ग्राम बागफल में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने टेंट हाउस व्यवसाय से जुड़े हेमराज पाल की महिंद्रा पिकअप वाहन (MP32G-0429) को उनके घर के सामने से चोरी कर लिया। सुबह उठते ही जब वाहन गायब मिला, तो पीड़ित तुरंत बड़वाह थाने पहुंचे और FIR दर्ज करवाई।


रात 11 बजे तक घर के सामने थी गाड़ी, सुबह 5 बजे नहीं मिली

FIR में दर्ज विवरण के अनुसार, हेमराज पाल ने अपनी सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप को 03/12/2025 की रात लगभग 11 बजे अपने घर के सामने खड़ा किया था। सुबह तकरीबन 5 बजे जब वे बाहर निकले तो वाहन वहां से गायब था। इसके बाद उन्होंने आस-पड़ोस में पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।


पुलिस ने दर्ज किया BNS 303(2) के तहत मामला

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने BNS 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जांच अधिकारी के रूप में ASI कमल कुशवाह को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस टीम क्षेत्र के CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट
ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।