📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

जैमलपुरा, हीरापुर और बावड़ी खेड़ा के स्कूलों में हुआ स्वेटर वितरण कार्यक्रम

बड़वाह। The India Speaks

सर्दी के मौसम को देखते हुए सुफलाम सेवा न्यास एवं किरण सेवा न्यास, इंदौर द्वारा समाजसेवी पहल के तहत शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को गर्म कपड़े एवं स्वेटर वितरित किए गए। यह सेवा कार्यक्रम शासकीय स्कूल जैमलपुरा, हीरापुर एवं ग्राम बावड़ी खेड़ा में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में बच्चों को ठंड से राहत मिली।

कार्यक्रम में जन शिक्षक श्री भुवनेश जी पाराशर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नहर अध्यक्ष श्री वीरेंद्र जी गुर्जर ने की। वहीं श्री बलिराम जी पटेल, श्री सुखदेव जी सेन एवं श्री कोमल जी पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

अतिथियों ने बच्चों को स्वेटर वितरित करते हुए सेवा भावना पर जोर दिया और कहा

“सर्दी के मौसम में ऐसे सेवा कार्य जरूरतमंद बच्चों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों की सहायता करना ही सच्ची सेवा है।”

उन्होंने सुफलाम सेवा न्यास एवं किरण सेवा न्यास द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना भी की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री भैयालाल जी गुर्जर, श्री रेवाराम जी, लीमन पूरे एवं पीलू केवट का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

कार्यक्रम के अंत में श्री राजेश गुर्जर ने सभी अतिथियों, संस्था पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।