नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, मंडल स्तर तक विस्तार की रणनीति तैयार
बड़वाह। The India Speaks Desk
प्रधानमंत्री जन जागरण अभियान के तहत संगठन को और अधिक सशक्त बनाने एवं जमीनी स्तर पर उसकी पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से खरगोन स्थित एनवीडीए सर्किट हाउस में जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। दोपहर 1 बजे शुरू हुई इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष क्रांति राठौड़ ने की, जिसमें संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
नए पदाधिकारियों का स्वागत और जिम्मेदारियों का वितरण
बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष क्रांति राठौड़ ने जिले के नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों का पुष्पहारों से स्वागत किया। संगठन के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस दौरान नवनियुक्त जिला महामंत्री डॉ. एन.एस. सोलंकी (बड़वाह), मानसिंह चौहान, उपाध्यक्ष श्रीमती माया ठाकुर एवं सोशल मीडिया प्रभारी शुभम यादव को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मंडल स्तर तक अभियान पहुंचाने की योजना
बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित कर सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे, ताकि प्रधानमंत्री जन जागरण अभियान का संदेश जिले के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।
वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति और सम्मान
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भोलू भाई कुमरवत, प्रेमलाल अंजना (बेड़ियां मंडल अध्यक्ष), अनिल शर्मा (सनावद ग्रामीण अध्यक्ष), नरेंद्र राठौड़ (सनावद नगर अध्यक्ष), मुकेश शर्मा (बड़वाह नगर अध्यक्ष), देवेंद्र कर्मा (बड़वाह ग्रामीण अध्यक्ष), रूप कुमार कुमरवत (बरुड़ मंडल अध्यक्ष), राकेश पटेल (कसरावद मंडल अध्यक्ष) सहित बी.आर. सांवले, महादेव सरमंडल, युवा समाजसेवी राजा सोलंकी और महेश कर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन सेन को खरगोन नगर पालिका में एल्डरमैन नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश राठौड़ ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन खरगोन मंडल अध्यक्ष जयशिव सेन द्वारा किया गया।












