📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

शिक्षा, संस्कृति और स्वावलंबन को समर्पित होगा ‘आस्था, संवाद और प्रेरणा दिवस

The India Speaks डेस्क | खरगोन, 31 जुलाई 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगामी 2 अगस्त 2025 को खरगोन जिले के गोवाड़ी फाटा स्थित अभ्युदय विश्वविद्यालय में आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित श्रीराम दरबार मंदिर का लोकार्पण करेंगे एवं करीब 3000 विद्यार्थियों के साथ युवा संवाद करेंगे।


✨ शिक्षा और संस्कृति का अनूठा संगम

अभ्युदय विश्वविद्यालय के संस्थापक श्री स्वप्निल कोठारी ने बताया कि श्रीराम मंदिर का निर्माण भारतीय संस्कृति, श्रद्धा और नैतिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक है। यह मंदिर विद्यार्थियों में आध्यात्मिक जागरूकता, सामाजिक जिम्मेदारी, और सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करेगा।

युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव विद्यार्थियों को शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार, सांस्कृतिक चेतना, और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। यह अवसर विद्यार्थियों को प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से प्रत्यक्ष संवाद की दुर्लभ उपलब्धि प्रदान करेगा।


🎓 आस्था, संवाद और प्रेरणा दिवस

कुलसचिव डॉ. विक्रम सिंह परमार ने बताया कि विश्वविद्यालय इस दिन को ‘आस्था, संवाद और प्रेरणा दिवस’ के रूप में मना रहा है। यह आयोजन प्रदेश में शिक्षा और संस्कृति के समन्वय की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनेगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, और निमाड़ क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, शैक्षणिक प्रदर्शनियाँ, और विश्वविद्यालय की उपलब्धियाँ भी प्रदर्शित की जाएँगी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।