📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

नगर निगम की चेतावनी के बावजूद निर्माण स्थल की गंदगी पर हुई कार्रवाई

इंदौर, 02 अगस्त 2025। द इंडिया स्पीक्स डेस्क
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में नगर निगम द्वारा स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में झोन क्रमांक 22, वार्ड क्रमांक 36 में स्थित रमाढा होटल द्वारा निर्माण कार्य के दौरान गंदगी फैलाने पर ₹75,000 का जुर्माना लगाया गया है।

नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर निगम की टीम ने हरे कृष्ण विहार कॉलोनी में निरीक्षण किया। कॉलोनीवासियों की शिकायत थी कि होटल के निर्माण से आसपास कचरा और मलबा फैला है, जिससे आमजन को असुविधा हो रही है।


पहले दी चेतावनी, फिर की गई सख्त चालानी कार्रवाई

नगर निगम की टीम ने पहले होटल प्रबंधन को चेताया था, लेकिन स्वच्छता की स्थिति में कोई सुधार न होने पर होटल के प्रबंधक श्री मयंक यादव के खिलाफ ₹75,000 की चलानी कार्रवाई की गई। यह राशि तत्काल जुर्माने के रूप में वसूली गई।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा, और भविष्य में भी इस तरह के मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे।


📞 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरें या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: 7772828778
📧 Email: editor@theindiaspeaks.com

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।