📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों और पुलिस की चतुराई से खुली चोरी की गुत्थी

सनावद (खरगोन), 4 अगस्त 2025 — द इंडिया स्पीक्स
खरगोन पुलिस ने सूने मकानों को निशाना बनाने वाले एक अंतर जिला चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 14 लाख रुपये का मशरुका बरामद किया है। मुख्य आरोपी अकलीम उर्फ भैय्यू पर पूर्व में चोरी और लूट के 14 अपराध दर्ज हैं और वह कोतवाली खरगोन का निगरानी बदमाश है।

29 जुलाई की रात को हुई थी सनावद में वारदात

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 जुलाई की रात जब वह परिवार सहित घर से बाहर गया था, उसी दौरान अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर लगभग 3.63 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चुरा लिए थे। शिकायत के आधार पर थाना सनावद में धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मुखबिर तंत्र और तकनीकी जांच से पकड़े गए आरोपी

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना, एएसपी शकुन्तला रुहल, एसडीओपी अर्चना रावत और थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र के जरिए संदिग्धों को ट्रैक किया। मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के पीछे अकलीम उर्फ भैय्यू का हाथ है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

पूछताछ में सामने आया कि चोरी के माल को अकलीम ने अमीन उर्फ लखन के जरिए बेचवाया और कुछ जेवरात मोबीन पिता तफज्जू को बेचकर गलवा दिए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के जेवर, नकदी समेत कुल 14 लाख रुपये की सामग्री जब्त की।

गिरफ्तार आरोपी व उनका आपराधिक रिकॉर्ड

  1. अकलीम उर्फ भैय्यू पिता युसुफ खान (मुख्य चोर) — 14 आपराधिक प्रकरण दर्ज (खरगोन, गोगावां, बडवानी थानों में)
  2. अमीन उर्फ लखन पिता समशेर मकरानी (जेवरात बेचने वाला)
  3. मोबीन पिता तफज्जू शेख (सोना गलाने वाला)

इन आरोपियों में मुख्य आरोपी अकलीम पर सिर्फ कोतवाली खरगोन में ही 10 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस टीम को ₹5000 का पुरस्कार

इस सफल कार्रवाई में एसडीओपी बड़वाह, थाना प्रभारी सनावद, साइबर सेल, एफएसएल टीम और मुखबिर तंत्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹5000 पुरस्कार की घोषणा की है।


🔸 *अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे 7772828778

Email: editor@theindiaspeaks.com* 🔸

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।