महेश्वर, 14 अगस्त 2025।
महेश्वर जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी में अब महिला पर्यटकों को और अधिक सुरक्षित माहौल मिलेगा। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, जिला प्रशासन खरगोन और वसुधा विकास संस्थान के संयुक्त प्रयासों से “सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यटन स्थल” अभियान 9 अगस्त से 19 अगस्त 2025 तक चलाया जा रहा है। यह अभियान महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत महेश्वर में विशेष रूप से क्रियान्वित किया गया है।
पर्यटक सखियों ने बांधे रक्षा सूत्र, लिया सुरक्षा का संकल्प
इस अभियान की सबसे खास बात रही पर्यटन सखियों द्वारा रक्षा सूत्र बांधकर पर्यटकों की सुरक्षा का संकल्प लेना। उन्होंने स्थानीय नागरिकों, पुलिस और प्रशासन को यह याद दिलाया कि प्रदेश में आने वाली महिला पर्यटकों की सुरक्षा सिर्फ व्यवस्था की नहीं, समाज की भी जिम्मेदारी है।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को पर्यटन स्थलों पर सुरक्षित वातावरण देना है ताकि वे निर्भय होकर घूम सकें और प्रदेश में महिला पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो।
TFC महेश्वर में भी हुआ जागरूकता कार्यक्रम
महेश्वर के पर्यटक सुविधा केंद्र (TFC) में भी प्रशिक्षित युवतियों के माध्यम से पर्यटकों के लिए स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़ा विशेष अभियान चलाया गया।
यह कार्यक्रम DATCC खरगोन, वसुधा विकास संस्थान और टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें “इस रक्षाबंधन संकल्प – सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यटन स्थल” की शपथ ली गई।
अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें
📞 7772828778 | 📧 editor@theindiaspeaks.com
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो के शुभकामना संदेश यहां देखें












