📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह, 21 अगस्त | The India Speaks

बड़वाह नगर की अधिकांश कॉलोनियां इन दिनों बारिश के कारण जलभराव की चपेट में हैं। नर्मदा कॉलोनी सहित कई इलाकों में घरों के सामने तक पानी भर गया है, जिससे लोगों को रोज़मर्रा की गतिविधियों में भारी दिक्कतें हो रही हैं।

बारिश के समय गाड़ियों के चलने से सड़क किनारे चलते पैदल यात्रियों पर कीचड़युक्त पानी उड़ता है, जिससे कपड़े गंदे हो जाते हैं। छोटे बच्चों को भी स्कूल जाने में विशेष रूप से परेशानी उठानी पड़ रही है।

📣 वर्षों से शिकायतें, समाधान आज तक नहीं

नर्मदा कॉलोनी के रहवासियों ने बताया कि बीते 5 वर्षों से लगातार प्रशासन को लिखित व मौखिक शिकायतें भेजी जा रही हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका है181 जनसुनवाई पोर्टल पर 35 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं, फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

कॉलोनी के नागरिकों ने बताया कि समस्या से परेशान होकर उन्होंने चंदा इकट्ठा कर खुद बड़े पाइप डलवाए थे, जिससे पानी की निकासी हो सके। लेकिन थोड़ी ज्यादा बारिश में वे भी बेअसर हो जाते हैं। कॉलोनी में कचरा वाहन नहीं आता, सफाईकर्मी दिखाई नहीं देते और कई बार तो अधिकारियों के मोबाइल भी बंद रहते हैं।

🔍 मौके पर दिखी अव्यवस्था, रहवासी आंदोलन की तैयारी में

The India Speaks संवाददाता ने मौके पर जाकर स्थिति का जायज़ा लिया, जहां देखा गया कि संकरी गलियों में जलभराव के कारण लोगों का आना-जाना बेहद मुश्किल हो गया है। मकानों के बाहर पानी जमा है और लोग ओटलों के किनारों से निकलने को मजबूर हैं।

रहवासी भाईराम चौहान, रणजीत सिंह मंडलोई, डॉ. रतनलाल बिरले, श्यामलाल जायसवाल, मेहुल शुक्ला और गगनदीप सिंह भाटिया सहित कई नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा — जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।