📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

✅ NHAI ने हाईवे को बंद किया, एसोसिएटेड ब्रेवरीज की ट्रकें उमरिया रोड पर खड़ी

बड़वाह। लोकेश कोचले | The India Speaks

द इंडिया स्पीक्स की प्राथमिकता पर प्रकाशित खबर का जबरदस्त असर हुआ है। बिना कंप्लीशन सर्टिफिकेट के उपयोग किए जा रहे निर्माणाधीन इंदौर-इच्छापुर हाईवे को अब NHAI ने बैरिकेड लगाकर पूरी तरह से बंद कर दिया है।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

यह वही हाईवे है, जिसका दुरुपयोग एसोसिएटेड अल्कोहल एंड ब्रेवरीज लिमिटेड (ग्राम खोड़ी) द्वारा अपने भारी वाहनों की आवाजाही के लिए किया जा रहा था। अब इनकी गाड़ियां उमरिया गांव के रास्ते पर खड़ी रह गई हैं।

🚧 उमरिया गांव में रास्ता बाधित, ग्रामीण परेशान

NHAI की इस कार्रवाई का सीधा असर उमरिया गांव के मुख्य रास्ते पर पड़ा है। भारी वाहनों के फंस जाने से गांव की प्रधानमंत्री सड़क करीब 1 किलोमीटर तक बाधित हो गई है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

स्थानीय ग्रामीण बोले – गांव की सड़क का किया सत्यानाश

ग्राम उमरिया निवासी शिवकुमार मंसोरे ने The India Speaks से बात करते हुए बताया:

“एसोसिएटेड ब्रेवरीज के ट्रक और ट्राले गांव के मुख्य मार्ग से होकर गुजरते हैं जिससे हमारी सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है।”

निर्माणाधीन हाईवे को बना लिया पार्किंग ज़ोन

जब से NHAI ने हाईवे को बंद किया है, कंपनी की कई गाड़ियां जो पहले ही अंदर थीं, अब वहीं खड़ी हैं।
निर्माणाधीन इंदौर-इच्छापुर हाईवे अब पार्किंग ज़ोन जैसा बन गया है, जिससे निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

The India Speaks ने अपनी पहले की रिपोर्ट में यह भी बताया था कि कंपनी द्वारा हाईवे से सटाकर स्लोप (ढलान) का निर्माण किया गया है, जो पूरी तरह से NHAI व MoRTH के नियमों का उल्लंघन है।

नियम के अनुसार, हाईवे से 70 से 100 मीटर दूरी पर ही कोई निर्माण कार्य किया जाना चाहिए, लेकिन यहां ढलान सीधे हाईवे से जोड़ दी गई है — जो भविष्य में बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।

📰 The India Speaks निभा रहा जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका

इस पूरे घटनाक्रम में The India Speaks ने जनहितैषी पत्रकारिता की मिसाल पेश की है।
प्रशासन व NHAI ने हमारी खबर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई।

द इंडिया स्पीक्स की वह खबर जिस पर हुआ एक्शन

देखेंने के लिए क्लिक करें।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।