📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

“The India Speaks” की खबरों के बाद शराब कंपनी की मुश्किलें बढ़ीं!

बड़वाह। लोकेश कोचले, प्रधान संपादक | The India Speaks

मध्यप्रदेश के बड़वाह क्षेत्र के ग्राम खोड़ी में ग्राम पंचायत कदवालिया ने शराब कंपनी के भारी वाहनों के कारण हो रहे सड़क क्षरण और आमजन की परेशानी को लेकर बड़ा कदम उठाया है। पंचायत द्वारा सार्वजनिक सूचना पट्ट पर यह स्पष्ट किया गया है कि मप्र पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 7 के अंतर्गत 10 टन से अधिक वजनी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है

ग्राम पंचायत की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि ग्राम का आंतरिक मार्ग अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो चुका है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला जनहित में लिया गया है। अब 10 टन से अधिक वजनी वाहनों को ग्राम सीमा में प्रवेश नहीं मिलेगा

“The India Speaks” की खबर का असर दिखा

गौरतलब है कि The India Speaks द्वारा सड़क की बदहाली और कंपनी की जिम्मेदारी को लेकर कई बार खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद प्रशासन ने गंभीरता दिखाई और NHAI द्वारा निर्माणाधीन इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर बैरिकेड्स लगा दिए गए। इससे अब एसोसिएटेड अल्कोहल एंड ब्रेवरीज लिमिटेड के ट्रकों को मनिहार-खोड़ी मार्ग से ही कंपनी तक पहुंचना पड़ रहा है, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया।

स्थानीय नेतृत्व का बयान

भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह पटेल ने The India Speaks से चर्चा में बताया:

“शराब कंपनी के भारी वाहनों के कारण खोड़ी का मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। कंपनी द्वारा बार-बार सड़क निर्माण का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्य नहीं किया गया है। पंचायत ने यह निर्णय गांव की सुरक्षा और जनहित में लिया है।”

सड़क निर्माण कंपनी ने भी जिम्मेदारी लेने से किया मना

“कंपनी ने स्पष्ट किया है कि मानिहार खोंड़ी रोड का डामरीकरण सिर्फ 10 टन तक के वाहनों के लिए किया गया था, और अब 40-60 टन के भारी वाहनों के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है, जिसकी जिम्मेदारी वह नहीं लेगी।”

सवालों के घेरे में शराब कंपनी

यह संपूर्ण मामला अब शराब कंपनी एसोसिएटेड अल्कोहल एंड ब्रेवरीज लिमिटेड की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर रहा है। एक तरफ भारी वाहनों से ग्रामीण मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, दूसरी ओर कंपनी द्वारा स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्राम पंचायत के इस फैसले से कंपनी के सामने अब एक नया संकट खड़ा हो गया है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।