📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

6वें ईएमआरएस राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक उत्सव में मिली कई सफलताएं

खरगोन | The India Speaks
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस), झिरन्या के विद्यार्थियों ने 6वें ईएमआरएस राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक उत्सव 2025 (संभाग स्तर) में शानदार प्रदर्शन किया। रतलाम जिले के ईएमआरएस सैलाना में साहित्यिक प्रतियोगिताएं और बड़वानी जिले के ईएमआरएस सेंधवा में स्थानीय शिल्प कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

साहित्यिक प्रतियोगिताओं में सफलता

हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता: सचिन जाधव – प्रथम स्थान

हिन्दी भाषण प्रतियोगिता (जूनियर): विक्की जमरे – द्वितीय स्थान

अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता (जूनियर): गौतम जमरे – प्रथम स्थान

अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता: शिवम धुर्वे – तृतीय स्थान

अंग्रेजी स्पेल बी प्रतियोगिता: सोनू डुडवे – तृतीय स्थान

शिल्प कला में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्थानीय शिल्प कला प्रतियोगिता में पायल बड़ोले ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

शिक्षकों का मार्गदर्शन और बधाई

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में प्राचार्या श्रीमती रेखा रानी चौहान के मार्गदर्शन के साथ शिक्षकों — राखी, स्वेता, दीक्षा, कैलाश बिश्नोई, मनोज बुनकर, रविता सिंह, सुनिल, अनिल कुमार, रेखा रानी और गौरी राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्राचार्या एवं समस्त स्टाफ ने विजयी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।