हरियाणा सरकार की नीतियों की जताई सराहना
करनाल। राजेंद्र कुमार | The India Speaks
शिरोमणि अकाली दल आजाद के प्रमुख और सिख धर्म के इंटरनेशनल प्रचारक, एसएसजीपीसी के धर्म प्रचार अध्यक्ष जत्थेदार सरदार बलजीत सिंह दादूवाल ने करनाल आगमन पर पत्रकारों से विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि 1984 में सिखों पर हुई घटना को सिख समाज आज तक भुला नहीं पाया है।
1984 की घटना को बताया दिल दहला देने वाला
जत्थेदार दादूवाल ने कहा—
“1984 की घटना सिख समाज के लिए दिल को दहला देने वाली थी, जिसमें अनेक निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। देश का कोई भी सिख इस घटना को कभी भूल नहीं सकता।”
हरियाणा सरकार की नीतियों की सराहना
उन्होंने हरियाणा की भाजपा सरकार की नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उन परिवारों को रोजगार देने का कदम सराहनीय है, जिनके परिजन 1984 की घटना में मारे गए थे। उन्होंने कहा कि इस फैसले से सिख समाज में नई रोशनी दिखाई दी है।
📞 7772828778 | 7723024600
सिखर तक पहुंचाने वाली नीति
दादूवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा अपनाई गई कई नीतियां सराहनीय हैं और सिख समाज उन्हें सकारात्मक नजरिए से देख रहा है।












