📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

करनाल। राजेंद्र कैम | The India Speaks

कल्पना चावला राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय कर्मचारी कल्याण संगठन के सदस्यों ने प्रधान डॉ. भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में करनाल विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय जगमोहन आनंद से मुलाकात की। संगठन ने विधायक को धन्यवाद स्वरूप फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और कॉलेज के कर्मचारियों की 1527 रिक्त पदों की मांग को विधानसभा पटल पर मजबूती से उठाने के लिए आभार जताया।

जनता को मिलेगा बड़ा लाभ

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

संगठन का कहना है कि यदि करनाल मेडिकल कॉलेज को पूरा स्टाफ उपलब्ध हो जाता है तो यह करनाल ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों और यहां तक कि उत्तर प्रदेश से आने वाले मरीजों के लिए भी वरदान साबित होगा। फिलहाल कॉलेज में प्रतिदिन करीब 2500 से 3000 मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन स्टाफ पूरा होने पर यह संख्या और अधिक बढ़ सकेगी।

संगठन ने जताया आभार

संगठन के कर्मचारियों ने कहा कि करनाल की जनता भाग्यशाली है कि उन्हें जगमोहन आनंद जैसा दूरदर्शी और सर्वजनहितकारी जनप्रतिनिधि मिला है, जो जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उन्हें सदन में रखते हैं।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

“अगर करनाल के मेडिकल कॉलेज को पूरा स्टाफ मिल जाता है तो यह पूरे क्षेत्र के मरीजों के लिए वरदान साबित होगा।”

प्रतिनिधिमंडल में रहे ये सदस्य

धन्यवाद प्रकट करने पहुंचे सदस्यों में प्रमुख रूप से श्री अशोक भोला (कोषाध्यक्ष), श्री पदम सिंह प्रजापति (उपाध्यक्ष), पूर्व प्रयोगशाला प्रधान श्री महेश शर्मा, श्री सुनिल टाया, श्री प्रदीप टाया, श्री प्रकाश जोशी, श्री पवन और श्रीमति सोनिया शामिल रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।