📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

अवैध उत्खनन कर्ता ने कवरेज के दौरान पत्रकार को धमकाया, थाना प्रभारी पर भी गंभीर आरोप

बेड़ियां/खरगोन। The India Speaks Desk |
देशभर में पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी में एक और गंभीर मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बेड़िया क्षेत्र में अवैध उत्खनन की खबर कवरेज कर रहे पत्रकार पर हमला किया गया। पत्रकार गणेश सोलंकी ने आरोप लगाया है कि न केवल अवैध उत्खननकर्ताओं ने उन्हें गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी, बल्कि थाना प्रभारी ने भी उनके साथ अभद्रता करते हुए मोबाइल से सबूत डिलीट कर दिए।


घटना का विवरण

पत्रकार गणेश सोलंकी निवासी डूडगांव (बेड़िया) ने अपने शिकायती आवेदन में बताया कि 26 अगस्त को वह चाय की दुकान पर मौजूद थे। तभी उन्हें अवैध उत्खनन से भरे डंपर और ट्रैक्टर दिखाई दिए। जब उन्होंने फोटो और वीडियो लेने की कोशिश की, तो जयप्रकाश भगवान गुजर और टिंकू पिता जयराम (निवासी बेड़िया) ने उन पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनका कालर पकड़कर जबरन थाने तक खींचकर ले गए।


थाना प्रभारी पर आरोप

गणेश सोलंकी ने बताया कि थाने पहुंचने के बाद थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई न करते हुए उल्टा उनसे ही बदसलूकी की। उन्होंने पत्रकार का प्रेस कार्ड और मोबाइल जब्त कर लिया और उसमें मौजूद फोटो-वीडियो सबूत डिलीट कर दिए। साथ ही, कोरे कागज पर जबरन हस्ताक्षर करवाकर धमकाते हुए थाने से भगा दिया।


पत्रकार संगठनों की नाराज़गी

इस पूरे मामले ने पत्रकारों में आक्रोश पैदा कर दिया है। पत्रकार प्रदीप गांगले, प्रेम कुंडले, जितेंद्र जादम, दिलीप बिरला, रंजीत ठाकुर, रवि बछाने और विकास आर्य ने बेड़िया थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव और अवैध उत्खननकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।