विधायक जितेंद्र गोठवाल ने घोषित की 3 करोड़ की राशि से जयन्ती माता मंदिर तक सड़क निर्माण की योजना
सवाईमाधोपुर (खण्डार)। सत्यनारायण शर्मा | The India Speaks
खण्डार स्थित ऐतिहासिक तारागढ़ दुर्ग में आयोजित जयन्ती माता जयंती मेले का समापन अष्टमी तिथि पर लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से खचाखच भरा रहा।
मंदिर का ऐतिहासिक महत्व
जयन्ती माता मंदिर के महंत भरत दुबे और मेला व्यवस्थापक भारतीय जनता पार्टी के खण्डार महामंत्री किशन चंद विजय ने बताया कि यह मंदिर ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व रखता है। हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से अष्टमी तिथि तक यहां जिन्द बाबा सेवा समिति और स्थानीय निकाय द्वारा मेला आयोजित किया जाता है।
विधायक की बड़ी घोषणा
📞 7772828778 | 7723024600
मेले के शुभ अवसर पर खण्डार मंडल महामंत्री किशन चंद विजय को विधायक जितेंद्र गोठवाल ने आश्वस्त किया कि जयन्ती माता मंदिर तक पहुंचने के लिए शासन से 3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करवाई गई है। इससे भक्तों को मंदिर पहुंचने में सुविधा होगी।
क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
इस घोषणा से क्षेत्रवासियों ने विधायक गोठवाल का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि अब तक यहां जितने भी विधायक और सांसद आए, वे अपना कार्यकाल पूरा करके चले गए लेकिन विकास की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए। पहली बार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने क्षेत्र के लिए वास्तविक प्रयास कर विकास निधि की मंजूरी दिलाई है।
पर्यटन की अपार संभावनाएं
तारागढ़ दुर्ग के भीतर बने पानी के कुण्ड, महल और मंदिर यहां की खूबसूरती को चार-चांद लगाते हैं। यदि सरकार इस क्षेत्र पर ध्यान दे तो यहां खूबसूरत पर्यटन स्थल स्थापित किया जा सकता है, जिससे न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा बल्कि यह जगह राष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी बना सकेगी।












