पर्युष्ण पर्व पर अभिषेक, शांति धारा और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समाजजनों की सहभागिता
बड़वाह। The India Speaks Desk
स्थानीय दिगंबर जैन समाज द्वारा पर्युष्ण पर्व के चतुर्थ दिवस पर उत्तम शौच धर्म एवं 9वें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथजी का मोक्ष कल्याण महोत्सव भक्ति-भाव से मनाया गया। समाजजनों ने पंडित आशीष शास्त्री (गुना) और विधानाचार्य वैभव भैय्या के सानिध्य में इस पर्व का आयोजन किया।
अभिषेक और शांति धारा
प्रातःकालीन आराधना के तहत मूल नायक 1008 श्री नेमीनाथ भगवान का अभिषेक संपन्न हुआ।
दीपक विनीता ने अभिषेक का पुण्य लाभ लिया।
शांति धारा के पुण्यर्जक श्रेयांश अंकिता रहे।
निर्वाण लाडू का लाभ आयुषी, अंकित, अंकुश आनंद जैन को प्राप्त हुआ।
भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम
समाज के प्रचार मंत्री मनीष जैन ने बताया कि प्रतिदिन रात्रि में मंदिर में संगीतमय आरती और भजन का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही समाज की महिला मंडल और विभिन्न ग्रुपों द्वारा अनेक धार्मिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं, जिनमें समाजजन उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं।












