किसानों से मंडी प्रांगण में उपज न लाने की अपील
खरगोन। The India Speaks Desk
मंडी व्यापारी संघ खरगोन के आवेदन के आधार पर 5 से 7 सितंबर 2025 तक खरगोन मंडी में अनाज, कपास और डालर चना की निलामी नहीं होगी।
अवकाश और त्योहार के कारण बंद रहेगी मंडी
मंडी सचिव श्रीमती शर्मिला निनामा ने बताया कि 5 सितंबर को शुक्रवार के दिन शासकीय अवकाश, 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर्व और 7 सितंबर को रविवार होने से तीनों दिन मंडी बंद रहेगी।
“इस अवधि में अनाज, कपास और डालर चना की निलामी कार्यवाही नहीं होगी।”
किसानों से अनुरोध
मंडी प्रशासन ने सभी किसानों से अपील की है कि वे अपनी कृषि उपज 5 से 7 सितंबर तक मंडी प्रांगण खरगोन में विक्रय हेतु न लाएं। इससे उन्हें अनावश्यक असुविधा से बचाया जा सकेगा।





