खरगोन। The India Speaks Desk
भारतीय कपास निगम लिमिटेड ने कपास किसानों की सुविधा के लिए “कपास किसान” मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से किसान कपास सीजन 2025-26 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) योजना के अंतर्गत आधार आधारित स्वयं पूर्व पंजीकरण कर कपास विक्रय कर सकेंगे।
पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025
कृषि उपज मंडी भीकनगांव सचिव ने बताया कि कपास किसान एप 30 अगस्त 2025 से गूगल प्ले स्टोर और एप्पल आईओएस पर उपलब्ध है। पंजीकरण की प्रक्रिया 01 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी।
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
पंजीकरण के लिए किसान के पास होना चाहिए—
सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित वैध भूमि अभिलेख
स्थानीय राजस्व विभाग/कृषि विस्तार विभाग द्वारा प्रमाणित कपास फसल की बुवाई क्षेत्र का दस्तावेज
आधार कार्ड (जिसमें मोबाइल नंबर अपडेट हो)
बैंक खाते से आधार सीडिंग पूरी हो
किसानों से अपील
मंडी सचिव ने कहा—
“सभी पात्र किसान आगामी कपास सीजन 2025-26 में समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठाने के लिए मोबाइल आधारित पंजीकरण समय पर पूर्ण करें।”











