📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन। विशाल भमोरिया | The India Speaks
जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है, जिससे सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ती यात्री बसें हादसों को दावत दे रही हैं। गुरुवार सुबह लगभग 8:30 बजे बाड़ी से गोगावां जा रही पाटीदार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।


हादसे की जानकारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बस के क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही।


बस संचालन पर सवाल

बीएसपी जिला प्रभारी ने हादसे को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए।

“बारिश के मौसम में बस संचालक क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाते हैं और समय बचाने के लिए तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते हैं। बस की हालत देखकर लगता है कि इसमें फिटनेस, परमिट और बीमा जैसी अनिवार्य शर्तें पूरी नहीं होंगी।”

उन्होंने आरटीओ विभाग से अपील की कि समय रहते इस ओर ध्यान देकर उचित कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।