सर्वसम्मति से मिला समाज का विश्वास, जल्द होगा कार्यकारिणी का गठन
सवाईमाधोपुर। सत्यनारायण शर्मा | The India Speaks
सवाईमाधोपुर जिले की खण्डार तहसील में आज अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पद के चुनाव सम्पन्न हुए। इस चुनाव में समाज ने सर्वसम्मति से एडवोकेट गिर्राज जांगिड़ को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया।
समाज में नई ऊर्जा की उम्मीद
समाजजनों ने विश्वास जताया कि गिर्राज जांगिड़ के कुशल नेतृत्व में समाज का विकास और संगठन की मजबूती नए आयाम स्थापित करेगी।
कार्यकारिणी का गठन जल्द
अध्यक्ष पद की घोषणा के बाद गिर्राज जांगिड़ ने कहा कि वह जल्द ही शेष कार्यकारिणी का गठन करेंगे ताकि समाज की योजनाओं को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जा सके।












