📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह। The India Speaks Desk |
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रोग्रेसिव पेंशनर्स इकाई बड़वाह की ओर से ग्राम पंचायत भवन बड़वाह कस्बा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित कर उनकी सेवाओं को याद किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा. कैलाश खांडेकर मौजूद रहे। अध्यक्षता सरपंच मा. श्रीमती चेतना पाटीदार ने की। विशेष अतिथि मा. डी.एस. शेखावत एवं संरक्षक मा. सुरजीत सिंह भाटिया थे। समारोह की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान

समारोह में टी.सी. गोखले ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और पी. रावल ने बांसुरी पर भक्ति गीत सुनाया। सभी रिटायर्ड शिक्षकों का पुष्पहार, पेन, हाथ रूमाल और केशरिया दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह का नेतृत्व यशवंत कर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष पुजारी पंडित गौड़ ने किया।

इस अवसर पर अनार सिंह सोलंकी, अशोक राठौड़, पुजारी गौड़, गजानन सांवले, श्रीमती शीला कुंडल और श्रीमती विनोद नेमा ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने शिक्षक को राष्ट्र का निर्माता बताते हुए शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला।

विशेष जानकारी और अतिथि

समारोह में एचडीएफसी बैंक मैनेजर श्री दास ने लोगों को फ्रॉड कॉल्स से बचाव के लिए जागरूक किया। विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिनमें जसवंत सिंह चौहान, मयाराम अलावा और गोपनीय कुंडल विशेष रूप से शामिल थे।

कार्यक्रम का संचालन पुष्पेंद्र रावल और यशवंत कर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सुरेंद्र जायसवाल ने किया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।