📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह क्षेत्र में 15 दिनों में दो बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

बड़वाह। The India Speaks Desk

बड़वाह वन मंडल क्षेत्र से जुड़े सिद्धवरकूट मार्ग स्थित ग्राम मठ पलासिया, गुफा फाल्या और रावत पलासिया में लंबे समय से अवैध कच्ची शराब का कारोबार चल रहा था। इसी को लेकर जिला सहायक आबकारी आयुक्त अधिकारी साजेंद्र मोरी के निर्देशन में वृत्त-बड़वाह, सनावद, महेश्वर, कसरावद एवं भीकनगांव की आबकारी टीम ने दबिश दी।

तीन स्थानों से 105 लीटर शराब और दो आरोपी पकड़े गए

सहायक आबकारी अधिकारी साजेंद्र मोरी ने बताया कि ग्राम मठ पलासिया, गुफा फाल्या और रावत पलासिया में दबिश देकर लगभग 105 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और करीब 9,200 किलो महुआ लाहन जब्त कर नष्ट किया गया।
“इस कार्रवाई में म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, च के तहत 07 प्रकरण दर्ज किए गए और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।”

9 लाख रुपए से अधिक की शराब नष्ट

आबकारी उपनिरीक्षक शिवम चौरसिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि जंगलों और नदी-नालों के किनारे बड़े पैमाने पर अवैध शराब तैयार की जा रही है। दबिश के दौरान ज़मीन में गाड़े प्लास्टिक ड्रमों से भारी मात्रा में महुआ लाहन बरामद किया गया।
“जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 35 हजार 750 रुपए है।”

कार्रवाई में दल का विशेष योगदान

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक देवराज नगीना, ओपी मालवीय, सार्थक वर्मा, आरक्षक प्रजोत चौधरी, गोविंद सेल्टिया, प्रमिला चौहान, यूनुस ख़ान, शिवनारायण कटारे, संतोष वर्मा, राधेश्याम मंडलोई, ऋषिकेश मालवीय, नवनीत पाल और शीतल करोले का विशेष योगदान रहा। विभाग का कहना है कि अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।