📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

परियोजना की सफलता और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जताई संतुष्टि

खरगोन। The India Speaks Desk

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा विश्व बैंक के सहयोग से निर्मित खरगोन जल प्रदाय परियोजना का 08 सितंबर को विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने अवलोकन किया। इस दौरान टीम ने परियोजना के विभिन्न घटकों का निरीक्षण कर स्थानीय समुदाय से जल आपूर्ति व्यवस्था और पेयजल उपलब्धता पर चर्चा की।

स्थानीय नागरिकों ने साझा किया अनुभव

सामुदायिक संवाद के दौरान नागरिकों ने बताया कि परियोजना से अब घर-घर पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इससे जीवन स्तर में स्पष्ट सुधार आया है।
“परियोजना के माध्यम से हमें अब नियमित और स्वच्छ पानी घर बैठे मिल रहा है, जिससे स्वास्थ्य और जीवन दोनों बेहतर हुए हैं।” — स्थानीय निवासी

परियोजना की गुणवत्ता पर संतोष

प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना की सफलता और प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष जताते हुए सराहना की। साथ ही, उन्होंने इंटैक वैल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

प्रतिनिधिमंडल और अधिकारी रहे मौजूद

विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल में श्री रघु केशवन, श्री रिद्धिमान साहा और सुश्री ज्योति नायर शामिल थे। वहीं, मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी की ओर से तकनीकी अधिकारी कमलेश भटनागर, परियोजना प्रबंधक प्रमोद गढ़वाल और सामुदायिक विशेषज्ञ श्वेता जाधव सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।