📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

10 विद्यार्थियों का चयन, अमृत उद्यान भ्रमण का भी मिलेगा अवसर

खरगोन/ झिरन्या । The India Speaks Desk |
राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (नई दिल्ली) द्वारा 09 से 13 सितंबर 2025 तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में पूरे देश से चुने गए 100 विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन आमंत्रित किया गया है, जहाँ उन्हें महामहीम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से संवाद करने और अमृत उद्यान भ्रमण का अवसर मिलेगा।

झिरन्या के विद्यार्थियों का गौरवपूर्ण चयन

इस प्रतिनिधि मंडल में खरगोन जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय झिरन्या के 10 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें सचिन जाधव, राहुल खर्ते, प्रेम जमरे, शिवम धुर्वे, गौतम जमरे, रितिका ओहारे, कमला, अर्पिता धार्वे, प्रिया बिलगावे और रेणुका डावर शामिल हैं।

प्रशासन और शिक्षकों ने दी शुभकामनाएँ

विद्यार्थियों के चयन पर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल और सहायक आयुक्त श्री इक़बाल हुसैन आदिल ने शुभकामनाएँ दीं।


“यह चयन न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।” — कलेक्टर भव्या मित्तल

विद्यालय की प्राचार्या रेखा रानी चौहान और समस्त शिक्षकगण ने भी इस उपलब्धि को प्रेरणास्रोत बताते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।