परिवार के लिए आर्थिक सहायता और अनुकम्पा नौकरी हेतु ज्ञापन सौंपा गया
धौलपुर। The India Speaks Desk
धौलपुर के कांस्टेबल चालक संदीप शर्मा, जिनकी हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में दुखद मौत हो गई थी, को शहीद का दर्जा देने की मांग तेज हो गई है। संदीप शर्मा की शहादत उस समय हुई जब वे नागौर से धौलपुर एक हार्डकोर अपराधी को पेशी पर ला रहे थे और दौसा के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने सरकार से उन्हें शहीद का दर्जा देने की अपील की है।
परिवार ने सौंपा ज्ञापन
मृतक कांस्टेबल का शोकाकुल परिवार राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम से मिला और उन्हें अपनी मांगों का छह-सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें कांस्टेबल संदीप शर्मा को शहीद का दर्जा प्रदान करने, परिवार को विशेष आर्थिक पैकेज देने और परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा के आधार पर सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है।
मंत्री का आश्वासन
📞 7772828778 | 7723024600
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने परिवार को ढांढस बंधाया और सरकार व प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही हादसे में घायल हुए अन्य पुलिसकर्मियों के समुचित इलाज की भी बात कही।
पुलिस महकमे में शोक की लहर
कांस्टेबल संदीप शर्मा के असामयिक निधन से पुलिस विभाग और पूरे धौलपुर क्षेत्र में शोक की लहर है। साथी उन्हें एक जांबाज और कर्तव्यनिष्ठ सिपाही के रूप में याद कर रहे हैं।












