📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

एक ने रक्षा प्रणाली का मॉडल प्रस्तुत किया तो दूसरी ने प्लेन सेफ़्टी के लिए डिटेचेबल केबिन, दोनों को मिली राज्यस्तरीय सराहना।

खण्डार। सत्यनारायण शर्मा | The India Speaks

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के खण्डार कस्बे का स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल एक बार फिर सुर्खियों में है। राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के दो छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया है।

हर्षुल शर्मा और गार्गी गुप्ता ने रचा इतिहास

सीनियर वर्ग में कक्षा 10 के छात्र हर्षुल शर्मा और जूनियर वर्ग में कक्षा 7 की गार्गी गुप्ता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता घाटोल, बांसवाड़ा में आयोजित हुई थी। विद्यालय के विज्ञान शिक्षक बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों बच्चों ने अपने मॉडल्स से निर्णायकों और दर्शकों का मन मोह लिया।

ऑपरेशन सिंदूर और अहमदाबाद प्लेन क्रैश से मिली प्रेरणा

हर्षुल शर्मा ने एडवांस S-600 (सारंग) नामक प्रतिरक्षा प्रणाली मॉडल प्रस्तुत किया, जिसमें अलग-अलग ऑब्जेक्ट्स को मार गिराने के लिए लेज़र, छोटी और बड़ी मिसाइलों का सुझाव दिया गया। यह मॉडल हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारत की S-400 रक्षा प्रणाली से प्रेरित था।
इसी तरह, गार्गी गुप्ता ने एयरोप्लेन में डिटेचेबल केबिन का आइडिया पेश किया, जो प्लेन क्रैश के दौरान यात्रियों की जान बचा सके। अहमदाबाद प्लेन क्रैश से प्रेरित इस मॉडल में शॉक एब्जॉर्ब करने और पानी में तैरने की क्षमता भी दिखाई गई।

विद्यालय परिवार की खुशी

विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार कौशल और पूरे विद्यालय परिवार ने दोनों विजेता छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक जितेंद्र गुप्ता भी छात्रों के साथ मौजूद रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।