📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

17 सितंबर को धार से होगा राज्य स्तरीय शुभारंभ, महिलाओं के स्वास्थ्य, आदिवासी सशक्तिकरण और कपास क्षेत्र की समृद्धि पर विशेष फोकस

खरगोन। The India Speaks

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान का आयोजन प्रभावी और व्यापक स्तर पर किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ 17 सितंबर को धार से किया जाएगा। यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य, आदिवासी अंचल के सशक्तिकरण और कपास क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि को समर्पित होगा।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि –

17 सितंबर को महिलाओं की स्वास्थ्य जांच शिविर

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

21 सितंबर को नमो मैराथन दौड़

25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर केंद्रित कार्यक्रम

17 से 25 सितंबर तक नमो उपवन पौधारोपण अभियान

आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संपूर्ण सेवा पखवाड़ा का आयोजन उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया जाए।

उपमुख्यमंत्री के निर्देश

बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने निर्देश दिए कि 17 सितंबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य केंद्रों में सांसद, विधायक और पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाए। साथ ही मातृ-शिशु देखभाल, सिकल सेल स्क्रीनिंग और रक्तदान शिविरों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में शामिल अधिकारी

वीसी बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, सभी संभागायुक्त और जिला कलेक्टर जुड़े। जिले में बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकाश सिंह, वनमंडलाधिकारी खरगोन रमेश राठौर, डिप्टी कलेक्टर प्रताप कुमार अगास्या और अनिल जैन, सीएमएचओ डॉ. एमएस सिसोदिया समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।