📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

हिंदी दिवस के अवसर पर पीएम कॉलेज खरगोन में कार्यक्रमों की शुरुआत

खरगोन। The India Speaks Desk

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस खरगोन में हिंदी दिवस के अवसर पर भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य डॉ. जीएस चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में हिंदी विभाग और स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। व्याख्यान सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन 20 सितंबर तक जारी रहेगा।

मुख्य वक्ताओं का संबोधन

व्याख्यान के दौरान मुख्य वक्ता प्रो. गगन पाटीदार ने कहा कि “हिंदी केवल भाषा नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और अस्मिता का प्रतीक है। इसकी सरलता और सहजता इसे समाज से जोड़ने की शक्ति देती है।”

मुख्य अतिथि प्रो. वंदना बर्वे ने कहा कि

“हिंदी दिवस आत्ममंथन का अवसर है। हमें हिंदी को व्यवहार और व्यवसाय दोनों में प्रयोग करना चाहिए ताकि इसका दायरा और बढ़े।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. रविन्द्र बर्वे ने कहा कि “हिंदी भारत की विविधता को जोड़ने वाली भाषा है। इसे साहित्य तक सीमित न रखकर शिक्षा, प्रशासन और तकनीक में भी स्थान देना चाहिए।”

अन्य वक्ताओं के विचार

प्रशासनिक अधिकारी डॉ. डी.एस. बामनिया ने हिंदी की सरलता पर जोर देते हुए कहा कि “हिंदी जैसी भाषा समाज के हर वर्ग को जोड़ने में सक्षम है।”

भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. गणेश पाटिल ने छात्रों में भारतीय संस्कृति, मूल्य और हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश चौहान ने किया और आभार प्रदर्शन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. गायत्री चौहान ने किया। इस अवसर पर प्रो. एस.आर. डावर, प्रो. चिटू सिंह चौहान, प्रो. गोविंद मेहरा, प्रो. धर्मेंद्र पाटीदार, प्रो. जगदीश पावरा, प्रो. संजय कोचक सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।