बड़वाह। The India Speaks Desk
बड़वाह के दशहरा मैदान निवासी कालू वर्मा (उम्र लगभग 40 वर्ष) की चोरल नदी में मछली पकड़ते समय दर्दनाक मौत हो गई। रहवासियों के अनुसार रविवार सुबह वह रूपाबेड़ी मार्ग स्थित पुलिया पर मछली पकड़ रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे खुद के फेंके गए जाल में उलझकर नदी में डूब गए।
घटना का विवरण
यह हादसा 15 सितंबर 2025 की सुबह 7 से 8 बजे के बीच का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जाल में फंसने के कारण कालू वर्मा पानी की तेज धारा में निकल नहीं पाए और उनकी मौत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही बड़वाह पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बड़वाह सिविल अस्पताल भेजा। घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।






