📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन जिले में 15 दिन से लगातार बारिश से मक्का और अन्य फसलें डूब गईं

करही-महेश्वर। प्रभु रंसोरे | The India Speaks

खरगोन जिले में प्रकृति का कहर जारी है। लगातार 15 दिनों से बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में पानी भर जाने से फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। जो थोड़ी-बहुत फसलें बची हुई थीं, अब उनके भी नष्ट होने की आशंका है।

करही और बागोद क्षेत्र में भारी जलभराव

रविवार को करही और उसके आसपास के क्षेत्रों में हवा-पानी के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे किसानों की फसलें डूब गईं और मक्का की फसल पूरी तरह धराशायी हो गई।
सोमवार को भी बागोद और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 2 बजे से लगातार बारिश जारी है। खेतों और सड़कों पर पानी जमा हो गया है और हालात गंभीर होते जा रहे हैं।

किसानों की चिंता

किसानों का कहना है कि इस वर्ष अतिवृष्टि से उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया है। फसल बीमा के नाम पर उन्हें नाममात्र की राशि मिलती है, जो प्रीमियम में चुकाई गई रकम के बराबर भी नहीं होती।

किसानों ने सवाल उठाया है कि अब सरकार उनकी इस विकट स्थिति में किस प्रकार मदद करेगी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।